Page 5 :
[ज) [7 चुूएप, , ५.५७. लघु एवं दीर्घ उत्तरीय, , , , , , , , उत्तर- इसमें बिहार की राजधानी पटना के प्राचीन महत्त्व का निरूपण करने के साथ ऐतिहासिक परम्परा से आधुनिक राजधानी, के प्रसिद्ध स्थलों का भी निरूपण किया गया है। इस पाठ को कण्ठाग्र करके छात्र किसी वाकु-प्रतिस्पर्धा में भाग ले सकते हैं।, , 4.कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपुत्र कैसा नगर है ?, , , , उत्तर- कवि दामोदर गुप्त के अनुसार पाटलिपूत्र (पटना) महानगर पृथ्वी पर बसे नगरों में श्रेष्ठ है। यहाँ सरस्वती के वंशज यानि, विद्वान लोग वसते हैं। कवि ने इस महानगर की तुलना इन्द्र की भरी-पुरी नगरी से की है।, , , , 5. पाटलिपुत्र को शिक्षा का प्राचीन केंद्र क्यों माना जाता है ?, , , , उत्तर- राजशेखर-रचित काव्यमीमांसा “काव्य” से हमें जानकारी मिलती है कि पाटलिपूत्र शिक्षा का एक प्राचीन केंद्र था। यहाँ, संस्कृत के अनेक विद्वान हुए | पाणिनी, पिड्गल, वररुचि तथा पतञ्जलि की परीक्षा यहीं ली गई थी और यहीं उन्होंने ख्याति प्राप्त, की थी।, , 6. चंद्रगुप्त मौर्य तथा अशोक के समय पाटलिपुत्र कैसा नगर था ?, , उत्तर- चन्द्रगुप्त मौर्य के समय पाटलिपुत्र की रक्षा-व्यवस्था काफी मजबूत थी। यह सुंदर नगर था। अशोक के शासनकाल में इस, नगर का वैभव और अधिक समृद्ध हुआ ।, , 7. पाटलिपुत्र के प्राचीन महोत्सव का वर्णन करें।, , उत्तर- पाटलिपुत्र से शरतकाल में कौमुदी महोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता था। सभी नगरवासी आनंदमग्न हो जाते थे।, इस समारोह का विशेष प्रचलन गुप्तवंश के शासनकाल में था । आज़कल जिस तरह दुर्गापूजा मनाई जाती है, उसी प्रकार, प्राचीनकाल में कौमुदी महोत्सव मनाया जाता था।, , , , 8. सिख संप्रदाय के लोगों के लिए पटना नगर क्यों महत्त्वपूर्ण है ?, , , , उत्तर- सिख संप्रदाय के लोगों के लिए प्राचीन पटना नगर में पूजनीय स्थल अवस्थित है। यहाँ उनके दसवें गुरु गोंविद सिंहजी का, जन्म-स्थान है। यह स्थल गुरुद्वारा के नाम से जाना जाता है । देश-विदेश से सिख संप्रदाय के अलावा अन्य संप्रदाय के तीर्थयात्री, भी यहाँ दर्शन के लिए आते हैं।, , 9. लेखक “पाटलिपुत्र वैभवम्” पाठ से हमें क्या संदेश देना चाहते हैं ?, , उत्तर- लेखक का कहना है कि प्राचीन काल में पाटलिपुत्र एक महान नगर था, जहाँ शिक्षा, वैभव और समृद्धि थी। मध्यकाल में, इसकी स्थिति ठीक नहीं थी। मुगलकाल में इस नगर का पुनः उद्धार हुआ तथा अंग्रेजी के शासन काल से लेकर वर्तमान में इस, नगर का अत्यधिक विकास हो रहा है।, , , , , , संस्कृत भाग -1