Page 1 :
डाल-डाल पर, ताल-ताल पर, 1, 0328CH01, माँ, आज मुझे स्कूल भेज दो न! दो दिन से घर में बैठे-बैठे बोर हो गई हूँ- पूनम बोली।, माँ ने जवाब दिया - तुम्हें अभी भी बुखार है। बाहर जाकर चारपाई पर लेट जाओ।, चारपाई पर लेटे-लेटे पूनम को नींद आ गई। अचानक उसके चेहरे पर कुछ गिरा।, वह हड़बड़ाकर उठी। उसने अपने गाल पर हाथ लगाया। उफ़! यह किसकी, शरारत है।, कबूतर की या कौए की? हूँ, कौए की ही लगती है!, এ, बच्चे अपने आस-पास के लोगों और चीज़ों को देखकर, समझकर बहुत कुछ सीखते हैं। इस, अध्याय से भी कक्षा के बाहर की दुनिया का अवलोकन करवाया जाए, कक्षा में बैठकर केवल, -, पढ़ा न जाए।, 1, 2019-20
Page 2 :
पूनम ने पेड़ पर कई जानवर देखे। तुम्हें चित्र में पेड़ पर कौन -कौन से जानवर, दिखाई दे रहे हैं? उनके नाम लिखो।, ज़मीन से पूनम ने एक पत्ता उठाया और बीट को पोंछा। गाल अभी भी, चिपचिपा था। उसने सोचा, सामने तालाब में धो आती हूँ।, पूनम ने तालाब पर किन-किन जानवरों को देखा? चित्र देखकर उनके नाम लिखो।, किताब में 'जानवर' शब्द का इस्तेमाल सभी तरह के जानवरों - कीड़े, पक्षी, स्तनधारी आदि के, लिए किया गया है। इस उम्र में बच्चे कीड़े-मकौड़े या साँप और छिपकली का अधिक बारीकी, से वर्गीकरण नहीं कर सकते । आप भी पता करें कि बच्चे जानवर शब्द से क्या समझते हैं।, बच्चों को विभिन्न जानवरों की और जानकारी इकट्ठा करने के लिए प्रेरित करें ।, 2, 2019-20
Page 3 :
तालाब पर दिखे जानवरों का अभिनय (एक्शन) करके दिखाओ। कौन -, -सा, जानवर क्या हरकत करता होगा? जानवरों की अलग-अलग आवाजें भी, निकालो।, जानवरों के चलने का ढँग अलग-अलग होता है। कुछ चलते हैं तो कुछ रेंगते हैं ।, कुछ उड़ते हैं तो कुछ तैरते हैं। इसके लिए कुछ पैरों की मदद लेते हैं तो कुछ, पंखों की। कुछ तो पूँछ का सहारा भी लेते हैं।, तुमने भी बहुत सारे जानवर देखे होंगे। उनमें से कौन -कौन से जानवर, उड़ते हैं, रेंगते हैं, चलते हैं।, फुदकते हैं, पंख वाले हैं।, पैर वाले हैं।, पूँछ वाले हैं।, जानवर अलग-अलग जगह रहते हैं। कुछ पेड़ पर रहते हैं तो कुछ पानी में। कुछ, ज़मीन पर रहते हैं तो कुछ उसके नीचे। कुछ तो हमारे घरों में भी रहते हैं ।, जानवरों के रंग, रूप, चाल, आवाज़ आदि देखना तथा उनकी नकल करना बच्चों को बहुत, रोचक लगता है। जानवरों की विविधता देखकर उनके अलग अलग समूह बनाने से ही वर्गीकरण, की शुरुआत होती है।, 3, 2019-20
Page 4 :
* नीचे दिए चित्रों को देखो। इनमें से जो जानवर तुम्हारे घर में नहीं रहते,, उनमें रंग भरो।, my, 2019-20